{"_id":"620a865746c39f313f0c3448","slug":"makeup-road-siddharthnagar-news-gkp4269252148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत शुरू, आवागमन में होगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत शुरू, आवागमन में होगी सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क मरम्मत शुरू, आवागमन में होगी सुविधा
मतगणना स्थल नवीन मंडी जाने वाला मार्ग है दो वर्ष से बदहाल
डीएम ने मतगणना से पूर्व पीडब्ल्यूडी को दिया था मरम्मत का निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के प्रमुख मार्गों में शामिल मतगणना स्थल नवीन मंडी जाने वाली सड़क का मरम्मत शुरू हो गया है। डीएम दीपक मीणा ने मतगणना से पूर्व पीडब्ल्यूडी को सड़क मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। क्षतिग्रस्त होकर नाले में बदल चुकी सड़क की मरम्मत होने से लोगों को असुविधा हो रही है।
नगर पालिका परिषद के अंतर्गत सब्जी मंडी की सड़क की मरम्मत नहीं होने से लोग परेशान हो रहे थे, लेकिन सड़क मरम्मत की कोई गुंजाइश नहीं थी। सब्जी मंडी में ही मतगणना होती है। निवार्चन संबंधी कार्य में सुविधा के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सड़क मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
नौगढ़-गोरखपुर मार्ग से नवीन मंडी जाने वाली सड़क रेलवे स्टेशन और सिहेंश्वरी तक भी जाती है, जिससे प्रतिदिन सब्जी लेने, रेलवे स्टेशन जाने और मंदिर पर दर्शन पूजन करने वाले सैंकड़ों राहगीर इस सड़क से आते जाते हैं। बाइक, चार पहिया समेत बड़े वाहन भी इस सड़क से गुजरते हैं। वर्तमान में यह सड़क टूटकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है और कई जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सड़क मरम्मत के लिए मंडी के सब्जी व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था। स्थानीय लोगों ने कई बार इस सड़क के मरम्मत के लिए प्रशासन से गुहार लगायी थी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतगणना स्थल निर्धारित होने के बाद डीएम दीपक मीणा ने नवीन मंडी परिसर का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने सड़क मरम्मत का पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया था। पीडब्लूडी ने सड़क पर गिट्टियां डालनी शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, जल्द ही इसे पूर्ण कर दिया जाएगा।