{"_id":"68544b888971748eeb0975a9","slug":"make-five-flood-related-points-part-of-the-meeting-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139648-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाढ़ से जुड़े पांच बिंदुओं को मीटिंग का हिस्सा बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाढ़ से जुड़े पांच बिंदुओं को मीटिंग का हिस्सा बनाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधायकों से वर्चुअल बातचीत शुक्रवार को होने को लेकर विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ के बाढ़, नदी कटान व नागरिकों की समस्याओं से जुड़े पांच बिंदुओं को मीटिंग का हिस्सा न बन पाने के कारण जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है।
विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के सभी सात टोले खैरी, करौता, टीकर, चिरगहना, पन्नापुर, नकोलडीह, शिवदुलारेडीह व मुरव्वनडीह लगभग हर वर्ष बाढ़ से प्रभावित रहते हैं।
वर्ष 2017 में आई बाढ़ में पीड़ितों से मिलने मुख्यमंत्री खैरी गए थे और गांव को बूढ़ी राप्ती नदी की कटान से बचाने के लिए ठोकर बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन वह नहीं बना। इसलिए खैरी सहित उसके सभी टोलों को बाढ़ व उसकी कटान से बचाने के लिए स्थायी उपाय किया जाए।
विज्ञापन
क्षेत्र के तौलिहवा ग्रामपंचायत के बालानगर व इटहिया में बूढ़ी राप्ती नदी कई वर्षों से कटान कर रही है। बालानगर में लगभग तीन दर्जन से अधिक घर नदी कटान में गिर चुके हैं। पूरा टोला कटान की जद में है। इटहिया में पूरी पीडब्ल्यूडी रोड को बूढ़ी राप्ती नदी ने काट दिया है। दोनों जगह कटान की रोकथाम के लिए स्थायी उपाय किए जाएं।
क्षेत्र के बसहिया ग्राम पंचायत के नौडिहवा व रामगढ़ में बानगंगा नदी वर्षों से कटान कर रही है। अकेले नौडिहवा में अब तक दो दर्जन से अधिक घर नदी की कटान से गिर गए हैं।
नौडिहवा व रामगढ़ में कटान की रोकथाम के लिए स्थायी उपाय किए जाएं। विधायक ने कहा कि तालकुंडा ग्राम पंचायत का तमकुहवा टोला घोरही नदी के किनारे बसा है। संपर्क मार्ग न होने के कारण टोले वासी वर्ष में चार महीने पैदल व नाव की सहायता से ही गांव के बाहर निकल पाते हैं।