फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Make arrangements for drainage in three days

Siddharthnagar News: तीन दिन में जलनिकासी की करें व्यवस्था

Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 31 Jul 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Make arrangements for drainage in three days
सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के पकड़ी-पिपरी मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर जलभराव का निरीक्षण सोमवार को सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने किया। उन्होंने सचिव एवं प्रधान को तीन दिन के अंदर जल निकासी की व्यवस्था को सही कराने काे कहा।
विज्ञापन

पकड़ी-पिपरी मार्ग पर पकड़ी चौराहे पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर ही बरसात का पानी रुक रहा है जिससे लोगों को आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को अमर उजाला ने 12 जुलाई एवं 26 जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। यहां के लोगों ने विधायक विनय वर्मा, सीडीओ, बीडीओ जोगिया से भी की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीपीआरो ने सहायक विकास अधिकारी जोगिया को जांच कर जल भराव की समस्या को सही कराने को कहा था। सोमवार को सहायक विकास अधिकारी जोगिया ओमप्रकाश चौधरी ने जल जमाव को देखा और सचिव मुनिराम वर्मा एवं ग्राम प्रधान को तीन दिन के अंदर जलनिकासी की व्यवस्था कराकर सड़क पर ईंट-पत्थर डाल कर सही कराने को कहा गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि रामप्रसाद यादव, गंगाराम, रामिलन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed