फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mahariya railway crossing will be closed, the problem of 60 thousand population will increase

Siddharthnagar News: बंद होगा महरिया रेलवे क्राॅसिंग, 60 हजार आबादी की बढ़ेगी दिक्कत

Fri, 08 Sep 2023 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mahariya railway crossing will be closed, the problem of 60 thousand population will increase
चार किमी की दूरी तय कर लोगों को जाना पड़ेगा गंतव्य तक, शहर समेत 17 गांव होंगे प्रभावित
विज्ञापन

शहर में पहले ही बंद हो चुकी है भीमापार और कोल्हुआ ढाला रेलवे क्राॅसिंग समपार गेट
: सिंहेश्वरी मंदिर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम लगने की बढ़ी आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर के भीमापार और कोल्हुआ ढाला रेलवे क्राॅसिंग बंद करने के बाद रेलवे अब महरिया रेलवे क्राॅसिंग को बंद करने जा रही है। विभाग की तरफ से इस समपार फाटक को बंद करने का निर्देश दे दिया गया है, जिसे जिला प्रशासन के सहयोग का इंतजार है। इस रेलवे क्राॅसिंग के बंद होने से जो वैकल्पिक रास्ता दिया गया है, उसकी दूरी अधिक है। शहर समेत आसपास के कई गांवों की करीब 60 हजार आबादी को चार किमी अधिक दूरी तय कर गंतव्य तक आना-जाना पड़ेगा। जिससे उनका समय बर्बाद होगा और आर्थिक परेशानी भी झेलनी होगी। लोगों ने रेलवे क्राॅसिंग के बंद करने के फरमान का विरोध जताया है। इस ढाला के बंद होने से सिंहेश्वरी मंदिर रेलवे क्राॅसिंग के पास जाम लगने की भी आशंका बन गई है।
बंद होने जा रहे महरिया रेलवे क्राॅसिंग के पास शुक्रवार को मौजूद चंद्रशेखर ने संवाददाता से कहा कि इससे शहरी क्षेत्र के लोगों के साथ ही आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कत होगी। वहीं बंद हो चुके कोल्हुआ ढाला के पास मौजूद साउंखोर निवासी बुजुर्ग निर्मल का कहना था कि 40 वर्ष से इस रेलवे क्राॅसिंग से पार कर शहर में बाजार करने जाते थे। इसके बंद होने से महरिया होकर जाते हैं, अब महरिया ढाला के भी बंद होने से अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी। कोल्हुआ ढाले पर मौजूद दुकानदार रामानंद का कहना था कि रेलवे क्राॅसिंग गेट हमेशा के लिए बंद होने से यहां का बाजार खत्म हो गया। साथ ही यहां लोगों को आवागमन में भी सांसत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना था कि महरिया रेलवे क्राॅसिंग समपार फाटक बंद होने से रेल लाइन के दूसरी तरफ स्थित खेत की जुताई के लिए भी चार किमी अतिरिक्त दूरी तय करके ट्रैक्टर आदि ले जाना कठिन होगा।
विज्ञापन

-----------------
सिहेंश्वरी मंदिर गेट तक सड़क निकालकर दिया विकल्प
रेलवे ने महरिया रेलवे क्राॅसिंग गेट बंद करने के लिए वहां से सिंहेश्वरी मंदिर के पास स्थित क्राॅसिंग गेट तक रेल लाइन किनारे सड़क निर्माण कर आवागमन का विकल्प दिया है। जिससे वहां के लोग इस रेलवे क्राॅसिंग से पार कर गंतव्य तक जा सकें। कोल्हुआ ढाला से महरिया होते हुए सिंहेश्वरी मंदिर गेट इस सड़क की लंबाई दो किमी से अधिक है। वहीं राकेश कहते हैं कि इन समपार फाटकों के बंद होने से शहर में स्थित सिंहेश्वरी मंदिर रेलवे क्राॅसिंग गेट पर आवागमन का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को हर समय जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
ये गांव होंगे प्रभावित
महरिया रेलवे क्रासिंग गेट बंद होने से शहर के सिहेंश्वरीपुरम, शास्त्रीनगर, वाल्मिकीनगर समेत महरिया, फुलवापुर, निबुईयां, देवलहवा, सेमरा हुसैन बख्श, बनरहवा, मरचहवा, साउंखोर व कोल्हुआ समेत अन्य गांव की आबादी को सांसत झेलनी पड़ेगी। यहां के शिवपूजन यादव व गुड्डू का कहना है कि इस रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने से आवागमन के साथ ही खेती करना भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे क्राॅसिंग बंद होने की जानकारी से लोगों में नाराजगी है।
----------------------
दो वर्ष पहले बंद हुए दो रेलवे क्राॅसिंग
शहर में एनएच का ओवरब्रिज बनने के साथ ही दो वर्ष पहले ही भीमापार रेलवे क्राॅसिंग बंद होने से 40 हजार शहरी आबादी को आवागमन में झंझावात का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही शहर के निकट स्थित कोल्हुआ ढाला रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के कारण वहां कई गांव के निवासियों को दिक्कत हो रही थी। बब्बर खां कहते हैं कि कोल्हुआ ढाला बंद होने पर महरिया रेलवे क्राॅसिंग नजदीक होने से काम चल जाता था, लेकिन इसके भी बंद हो जाने से आवागमन में दिक्कत होगी।
--------------
रेलवे क्रासिंग बंद होने पर भीमापार में हुआ था आंदोलन
भीमापार रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर भीमापार, रेहरा, बलूरी, बड़गो व सेमरनार के लोगों ने आवागमन में दिक्कत का हवाला देते हुए प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भी सड़क जाम कर भीमापार रेलवे क्राॅसिंग गेट खोलने अथवा रेलवे अंडर पास निकालने की मांग की थी। यहां तक कि इस मामले को सांसद जगदंबिका पाल ने सदन में भी उठाया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे यहां के लोगों को सिर्फ रेल लाइन पार कर चार किमी दूरी तय कर एनएच ओवरब्रिज से आवागमन करना पड़ रहा है।

---------------------
पहले ही कोल्हुआ गेट बंद करने से सांसत हो रही है, अब महरिया रेलवे क्राॅसिंग गेट बंद होने से दूसरी तरफ जाने में समस्या बढ़ जाएगी।
निर्मल, साउंखोर
कोल्हुआ गेट बंद होने पर महरिया रेलवे गेट की एकमात्र आवागमन का रास्ता है, इसके बंद होने यहां के लोगों का आवागमन दुरुह हो जाएगा।
रामानंद, दुकानदार
महरिया गेट बंद होने से रेल लाइन पार करने के लिए हम लोगों को चार किमी का चक्कर लगाना पड़ेगा, इसके लिए विभागीय अधिकारियों को इंतजाम करना चाहिए।
सिराज, महरिया
महरिया रेलवे क्राॅसिंग बंद करने से पहले रेल विभाग को लोगों की सहूलियत ध्यान में रखना चाहिए, जनप्रतिनिधियों को भी आगे आकर इस समस्या का समाधान करना चाहिए।
हाजी इस्माइल, कोल्हुआ
---------------
विभागीय उच्चधिकारियों की तरफ से महरिया रेलवे क्राॅसिंग गेट बंद करने का निर्देश है, जिसके लिए विभाग की तरफ से जिला प्रशासन से पत्राचार किया जा रहा है, जल्द ही इस संबंध में कार्रवाई होगी।
डीके उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed