फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Mah Sawan from today, devotees will gather for Jalabhishek, the area will echo with the cheers of Bol Bom

Siddharthnagar News: माह सावन आज से, जलाभिषेक के लिए जुटेंगे भक्त, बोल बम के जयकारे से गूंजेगा क्षेत्र

Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Mah Sawan from today, devotees will gather for Jalabhishek, the area will echo with the cheers of Bol Bom
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। माह सावन की शुरुआत आज से हो रही है। शिवभक्त सुबह से ही डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में स्थित प्राचीन शिव मंदिरों और शिवालयों पर जलाभिषेक और पूजा अर्चना के लिए जुटेंगे। इस दौरान पूरा क्षेत्र बोल बम, बोल बम, जय जय शिव शंकर और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे से गुंजायमान रहेगा। प्रशासन द्वारा कावंड़ यात्रा को लेकर सभी मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के देईपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर, भारतभारी शिव मंदिर, हल्लौर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, भानपुर रानी स्थित बाबा भुवनेश्वर नाथ मंदिर, बेवां चौराहा स्थित मंदिर, नगर के रामलीला मैदान स्थित दुर्गा शिव मंदिर, राप्ती तट स्थित मंदिर सहित क्षेत्र के सभी मंदिरों और शिवालयों में श्रावण मास को लेकर कांवड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। राप्ती नदी तट सहित सरोवर पर रहेगी सुरक्षा : जलाभिषेक के लिए जल भरने के लिए राप्ती तट डुमरियागंज और भारतभारी स्थित प्राचीन पवित्र सरोवर पर जुटने वाली शिवभक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने और दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन द्वारा वहां पर बैरिकेडिंग कराने के साथ पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जाएगा। उक्त जानकारी डुमरियागंज सीओ बृजेश कुमार वर्मा ने दी।स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed