{"_id":"65a96b037532d8fcdf0893ad","slug":"lucknow-defeated-ansar-club-by-two-sets-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-11617-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल : लखनऊ ने अंसार क्लब को दो सेटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल : लखनऊ ने अंसार क्लब को दो सेटों से हराया
Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। बढ़नी विकास क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग में आयोजित मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फ्रेंड स्पोर्टिंग क्लब ने जमाली स्पोर्टिंग क्लब लखनऊ ने दो सेटों से अंसार क्लब अमर डोभा को मैच हरा दिया।
बढ़नी विकास क्षेत्र के दुधवनिया बुजुर्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक दिवसीय मंडल स्तरीय वॉलीबाल टूर्नामेंट हुआ। देर रात तक खेले गए टूर्नामेंट में लखनऊ, अमरडोभा, महुआ, गोंडा, दुधवनीया बुजुर्ग समेत दर्जनों स्थानों के खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
पहला सेमीफाइनल टूर्नामेंट अमर डोभा और गोंडा तथा दूसरा सेमीफाइनल दुधवनिया और लखनऊ के बीच हुआ। लखनऊ और अमर डोभा फाइनल में पहुंची। बेस्ट ऑफ थ्री के टूर्नामेंट में सीधे दो सेटों पर लगातार जीत कर लखनऊ की टीम विजेता बनी, जबकि अमर डोभा की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान शंभू गुप्ता, हाजी मन्नान, हलीम, जमीर उल हक, जुग्गी राम राही, इसरार, पंकज साहा, हैदर आलम, अमजद खान, आफाक अहमद, शुजाउद्दीन, कमरुद्दीन, नूर आलम मौजूद रहे।