{"_id":"6478dc1800fb64ec82050776","slug":"lovers-cruelty-mohan-reached-his-girlfriends-house-after-walking-50-kilometers-siddharthnagar-news-c-7-1-190573-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की दरिंदगी : 50 किलोमीटर चलकर प्रेमिका के घर पहुंचा था मोहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी की दरिंदगी : 50 किलोमीटर चलकर प्रेमिका के घर पहुंचा था मोहन
Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Jun 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मोहन प्रेम में इतना पागल हो जाएगा, अंजली को इसका अंदाजा नहीं था। शादी का प्रस्ताव ठुकराने और फोन पर बात बंद होने के बाद से वह आक्रोशित हो गया था। उसे शक था कि चाचा ही शादी में बाधा बन रहा है। इसलिए मन बना लिया था कि दोनों का खत्म कर देगा। आक्रोश की आग में इस प्रकार जल रहा था कि 50 किलोमीटर की दूरी तय करके प्रेमिका के घर पहुंचा।
बातचीत तो दूर, घर से बाहर निकलते ही पहले चाचा और फिर प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके लहूलुहान कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में होने के बाद भी मोहन के चेहरे पर जरा सा भी डर और दहशत नहीं दिखी।
नेपाल सीमा से सटे कपिलवस्तु जिले के बाणगंगा नगरपालिका वार्ड नंबर छह मटियारिया निवासी बम बहादुर थारू (70) अपनी भतीजी अंजनी (18) के साथ घर पर रह रहा था। बताया जा रहा है कि अंजली से 50 किलोमीटर दूर दूसरे जिला रुपनदेही कंचन गाऊ पालिका दो निवासी मोहन थारू (22) से प्रेम हो गया था। कहीं दोनों मिले थे, इसके बाद से उनके बीच बातचीत होती थी। इस बात की जानकारी अंजली के परिवार को तो थी, लेकिन पुलिस के मुताबिक आरोपी मोहन का परिवार इससे अंजान था। जैसा कि आरोपी ने बताया कि वह जल्द शादी करने के लिए अंजली से कई बार कहा। पहले तो वह कुछ जवाब नहीं दे रही थी। लेकिन, यह कहते हुए इन्कार कर दिया कि उसके परिवार के लोग शादी नहीं करेंगे। हम एक नहीं हो सकते हैं। इसके बाद से मोहन आक्रोशित हो गया। बाद में फोन पर बातचीत भी नहीं हो पा रही थी। इससे वह और बेचैन हो उठा था। उसे संदेह था कि चाचा ही शादी नहीं होने देना चाहता है। रास्ते से हटाने का मन बना चुका मोहन 50 किलोमीटर चलकर अंजली के घर पहुंचा। देखते ही देखते दोनों पर चाकू से वार करके लहूलुहान कर दिया। इस हमले के बाद लोग अस्पताल ले गए, जहां बारी- बारी प्रेमिका और चाचा ने दम तोड़ दिया। आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पूछताछ जारी है। वहीं मौत के बाद क्षेत्र में सनसीन फैल गई है।