फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Love marriage six months ago...now strangled to death

Siddharthnagar News: छह माह पहले प्रेम विवाह...अब गला घोंट कर मार डाला

Fri, 04 Oct 2024 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Love marriage six months ago...now strangled to death
- ससुर की तहरीर पर बहू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके भेजा जेल
विज्ञापन


- चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरी गांव में देर रात हुई वारदात





संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार (सिद्धार्थनगर)। छह महीने पहले परिवार से बगावत करके युवक ने जिसके साथ प्रेम विवाह किया, उसी ने बुधवार रात टाई से गला कसकर जान ले ली। हत्या के बाद पत्नी ने ही पुलिस और घरवालों को इसकी सूचना भी दी। मामला चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरी गांव का है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर बुधवार रात में ही गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह जेल भेज दी गई।



क्षेत्र के संतोरी गांव निवासी अमित (21) पुत्र संतोष चौधरी बुधवार देर शाम खाना खाकर पत्नी ज्योति के साथ अपने कमरे में सोने चला गया। रात को करीब एक बजे ज्योति ने घरवालों और पुलिस को अमित की मौत की सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो अमित की लाश बिस्तर पर पड़ी थी। उसके गले पर काले निशान पड़े थे। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बहू पर ही बेटे की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन






पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में ज्योति ने कहासुनी के बाद पति को मार देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि टाई से उसने पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दादी के ब्रह्मभोज से पहले पोते की हत्या

संतोष पहले से ही अपनी मां के मरने के गम को नहीं भुला पाए थे। इसी बीच बेटे की भी हत्या ने उन्हें झकझोर कर रख दिया। संतोष की मां का बृहस्पतिवार को ब्रह्मभोज था। शाम को ही अमित कार्यक्रम के लिए टेंट लाकर घर पर रखा था। रिश्तेदार घर पर जुटे थे। इसी बीच उसकी हत्या की खबर से सभी स्तब्ध रह गए। अब दादी एवं नाती दोनों का ब्रह्मभोज एक दिन ही होगा।



बुझ गया घर का इकलौता चिराग

अमित की मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पहले मां और अब घर का इकलौता चिराग बुझने से संतोष टूट गए। संतोष के तीन बेटी एवं एक लड़का था, जिनमें सबसे बड़ी लड़की अनुराधा (24), दूसरी लड़की अस्मिता (17), तीसरी आराधना (16) और बेटा अमित था। बेटे की मौत से मां विंध्यवासिनी का रो-रो कर बुरा हाल है।




देर शाम हुआ शव अंतिम संस्कार
अमित की लाश बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को उसके घर पहुंची। परिजनों ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बाणगंगा नदी तट पर देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed