{"_id":"63cd78f0c54f683d76324a52","slug":"lost-1-10-lakh-rupees-in-the-greed-of-job-siddharthnagar-news-gkp4651516190-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नौकरी के लालच में 1.10 लाख रुपये गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नौकरी के लालच में 1.10 लाख रुपये गंवाए
विज्ञापन
नौकरी के लालच में 1.10 लाख रुपये गंवाए
मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के युवक ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नौकरी पाने के लालच में 1.10 लाख रुपये गवां दिए। उसने एक व्यक्ति पर यह रकम ठगने का आरोप लगाकर शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के खुरहरिया निवासी संजय सहानी ने तहरीर देकर बताया कि जगरगढ़िया के एक व्यक्ति ने दो साल पहले उससे जिले के मेडिकल कॉलेज में नौकरी दिलाने की बात कही। उसके बदले में उसने रुपये की मांग की। कहा था कि रुपये देने पर नौकरी लग जाएगी। नौकरी के लिए संजय ने आरोपी को 1.10 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद भी संजय को नौकरी नहीं मिली।
आरोप है कि अब रुपये मांगने पर आरोपी तरह-तरह की बात करके पीड़ित को भ्रम में डाल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताता कि नौकरी के नाम रुपया देना व लेना जुर्म है। पीड़ित ने तहरीर दी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।