{"_id":"65c937ad14a1d38da7098eb6","slug":"locks-of-three-shops-broken-no-theft-took-place-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112739-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तीन दुकानों का टूटा ताला, नहीं हुई चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तीन दुकानों का टूटा ताला, नहीं हुई चोरी
Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुरानी नौगढ़ चौकी क्षेत्र के मधुबेनिया बाजार में शनिवार रात को चोरों ने ज्वेलरी की तीन दुकान को निशाना बनाया। हालांकि कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। बीती रात अज्ञात चोरों ने मधुबेनिया में ज्वेलरी की दुकान चला रहे पप्पू वर्मा सुबह दुकान खोल तो नकब कटा देख दंग रह गए। हालांकि उनका कोई नुकसान नहीं हुआ है। कुछ ही दूरी पर ज्वेलरी की ही दुकान चला रहे सुरेंद्र कुमार वर्मा के शटर का ताला टूटा हुआ मिला। इसी प्रकार अजीज बाग में स्थिति वीरेंद्र वर्मा के दुकान का ताला टूटा हुआ मिला। तीनों दुकान के लोगों ने अपना सामान देखा तो कोई नुकसान नहीं हुआ था। संवाद
विज्ञापन