फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lock hanging in community toilet

Siddharthnagar News: सामुदायिक शौचालय में लटक रहा ताला

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Lock hanging in community toilet
शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रमवापुर नानकार में सामुदायिक शौचालय पर ताला लटकने से ग्रामीण इसका उपयोग नही कर पा रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि केयर टेकर शौचालय का ताला महीने में एक बार केवल सफाई करने के लिए खोलता है। बाकी दिन शौचालय में ताला लटका रहता है। जिससे लोग मजबूर होकर शौच के लिए खेतों में जाते है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार के घनश्याम पांडेय, प्रमोद कुमार, अखिलेश, सर्वजीत यादव, महबूब अली, श्याम बिहारी, गुरू प्रसाद ने कहा कि सामुदायिक शौचालय हर समय बंद रहता है। इसकी शिकायत पिछले माह प्रधान व संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से किया गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई है। विभाग की अनदेखी व उदासीनता से यह सामुदायिक शौचालय बेमतलब साबित हो रहा है। एडीओ पंचायत मोहनलाल ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed