फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Less than half of the doctors in the medical college

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में आधे से भी कम हो गए डॉक्टर

Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Mar 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Less than half of the doctors in the medical college
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी डॉक्टर आधे से भी कम हो गए हैं। इस स्थिति में नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम के निरीक्षण में जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। डॉक्टरों की कमी से चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय सत्र की कक्षाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं हो पा रही है। पहले सत्र में स्वीकृत 53 पद हैं, जिनमें 25 पदों पर नियुक्ति है, जबकि 28 पद रिक्त हैं। फैकल्टी डॉक्टरों में 13 नियमित हैं और 12 डॉक्टर संविदा पर पदस्थ हैं। नए सत्र में फैकल्टी के करीब 20 पद और बढ़ जाएंगे। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने विज्ञापन प्रकाशित किया है। एनएमसी के मानक के अनुसार फैकल्टी डॉक्टरों के पद 90 प्रतिशत भरे होने चाहिए। डॉक्टरों की संख्या 50 प्रतिशत से कम होना अधिकारियों के लिए भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन

एमबीबीएस द्वितीय सत्र में पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मोकाेलॉजी और फोरेंसिक मेडिसिन की पढ़ाई होनी है। फोरेंसिक मेडिसिन और फार्मोकाेलॉजी के विषय विशेषज्ञ फैकल्टी डॉक्टर नहीं हैं। हालांकि, मेडिकल कॉलेज ने डॉक्टरों की तैनाती तक ट्वीटर के माध्यम से कक्षाएं संचालित कराने की योजना बनाई है। सीनियर रेजीडेंट के 24 में तीन पद रिक्त हैं, जबकि जूनियर रेजीडेंट के सभी 50 पद भरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


... और कम होते गए डॉक्टर
एमबीबीएस प्रथम सत्र में फैकल्टी डॉक्टरों की संख्या 48 हो गई थी, लेकिन अब 25 डॉक्टर ही हैं। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में बॉयोमैट्रिक अटेंडेंस लागू होने और प्राइवेट प्रैक्टिस पर प्रतिबंध होने के कारण डॉक्टर छोड़ते गए, जबकि शहर में अच्छे होटल, स्कूल और सिनेमा हाल सहित अन्य संसाधनों के अभाव में भी डॉक्टरों के नौकरी छोड़ देने की चर्चा है।

----
वर्जन--
मेडिकल कॉलेज में स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। 62 पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित हुआ है, जिसमें 75 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिन पदों पर स्थायी डॉक्टर नियुक्ति हो जाएंगे, उनके अतिरिक्त शेष पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। जल्द ही फैकल्टी डॉक्टरों के पद बढ़ जाएंगे। -डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed