{"_id":"6988d30dab3a863f9006c9ea","slug":"the-episode-of-ravana-banasura-dialogue-was-staged-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153134-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रावण-बाणासुर संवाद के प्रसंग का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रावण-बाणासुर संवाद के प्रसंग का किया मंचन
Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के धनोहरी गांव में आयोजित रामलीला कार्यक्रम में शिव धनुष तोड़ते भगवान श्रीराम। स
शाहपुर। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ, रावण-बाणासुर संवाद व लक्ष्मण-परशुराम संवाद के प्रसंग का मंचन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम दरबार की आरती के साथ किया गया, जिसके बाद कलाकारों ने रामलीला का मंचन आरंभ किया। इसमें कलाकारों ने दिखाया कि धनुष यज्ञ में दूर-दूर से राजा आए थे। विश्वामित्र के साथ जहां राम लक्ष्मण पहुंचे, वहीं, रावण और बाणासुर भी धमके। राजा जनक ने सभी अतिथियों को सम्मान पूर्वक बैठाया। राम और लक्ष्मण भी विश्वामित्र के साथ आसन पर विराजमान हुए। राजा जनक ने स्वयंवर का शर्त बताते हुए कहा कि जो भी राजा इस शिव धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ा देगा, उसी के साथ अपनी बेटी सीता का विवाह करुंगा। सीता भी हाथ में जयमाला लिए खड़ी थीं। संवाद