फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leaders betray the public a chance

नेताओं ने किया धोखा, अब जनता के पास मौका

Fri, 10 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leaders betray the public a chance
जनपद न्यायालय में चाय की दुकान पर चुनाव का चर्चा करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिला बने 28 साल हो गए, लेकिन विकास के मापदंडों पर हम काफी पीछे हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता मुख्य वजह है। अगर सही हाथों में प्रतिनिधित्व होता तो पिछड़ेपन की कसक नहीं रहती। नेताओं ने जिले के साथ धोखा किया है, अब मौका जनता के पास है। अगर विकास चाहिए तो अच्छे व्यक्ति और विकासपरक सोच वाले को ही चुनना होगा। यह निचोड़ था शुक्रवार को न्यायालय परिसर में चाय की दुुकान पर चुनावी चकल्लस में मशगूल अधिवक्ताओं की चर्चा का।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की यह टोली पूरे रौ में थी। व्यक्तित्व-कृतित्व के आधार पर उम्मीदवारों की योग्यता टटोल रही थी। वर्तमान प्रत्याशियों पर चर्चा हुई तो अतीत के उन जुझारु तेवर वाले नेताओं का भी जिक्र करने से नहीं हिचके, जिन्होंने जिले के विकास को एक पहचान दी। वरिष्ठ अधिवक्ता विभूति प्रसाद पाठक ने कहा कि जनपद को अस्तित्व में आए 28 वर्ष होने को हैं, मगर विकास अब भी शून्य है। विकास के लिए जरूरी स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों ही क्षेत्र पिछड़े हुए हैं। किसी जनप्रतिनिधि ने यहां के विकास के बारे में नहीं सोचा। रूपनरायन पांडेय व ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि हर सरकारें महिलाओं को हक देने की बात करती हैं, मगर यह घोषणा तक ही सिमट जाता है। हिस्सेदारी के हिसाब से महिलाओं को भी 33 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ाना चाहिए। चुनाव में महिलाओं की भागीदारी होने से कुछ बदलाव आवश्यक आएगा।
विज्ञापन

नागेंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र शुक्ल व शकूर मोहम्मद ने कहा कि आज परिवाद की राजनीति हो गई। जिसकी वजह से देश की तरक्की व विकास में रुकावट है। परिवारवाद मुक्त पार्टी के प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा। कन्हैया पांडेय, इसराक अहमद खां और विनोद कुमार यादव ने कहा कि जिला विकास शून्य है। देश आजाद होने के बाद से अब तक अन्य जिलों की भांति यह पर विकास को लेकर कोई भी जनप्रतिनिधि संजीदा होता तो बहुत कुछ बदल गया होता, लेकिन चुनाव जीते पांच वर्ष भ्रष्टाचार से धन अर्जित किए और चले गए। जो भी काम करने वाला न हो उसे नकारकर दूसरे को चुना जाए। परिवर्तन करने से बदलाव आएगा और विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed