फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lawyers surrounded the supply department office over petroleum shortage, creating ruckus

Siddharthnagar News: पेट्रोलियम की किल्लत को लेकर वकीलों ने पूर्ति विभाग का दफ्तर घेरा, हंगामा

Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers surrounded the supply department office over petroleum shortage, creating ruckus
सिद्धार्थनगर। अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग का घेराव कर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने जिले में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत दूर करने, बार प्रांगण में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने और पेट्रोल पंपों पर बिना लाइन पेट्रोल देने की व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों की मनमानी से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि घरेलू गैस सिलिंडरों का इस्तेमाल दुकानों पर हो रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन और शहरी क्षेत्रों में 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था लागू होने के बावजूद दुकानदारों को रोज बड़ी संख्या में सिलिंडर मिल रहे हैं, जो जांच का विषय है। अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि वह स्वयं बंधू ऑयल पेट्रोल पंप पर गए थे, जहां ऑटो में सीएनजी भरी जा रही थी। बड़ी गाड़ियों के बारे में पूछने पर कर्मचारियों ने प्रेशर न होने की बात कही, जबकि ऑटो में लगातार फ्यूल दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के महामंत्री कृपा शंकर त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं को बार प्रांगण में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने और पंपों पर बिना लाइन पेट्रोल देने की व्यवस्था लागू करने की मांग की, जिससे उन्हें परेशानी से राहत मिले।

घेराव और प्रदर्शन में अनिल विश्वकर्मा, विकास शुक्ला, प्रमोद कुमार सिंह, मनीष यादव, राकेश कुमार सिंह, रामकुमार यादव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed