फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Knocked cleaning, villagers expressed opposition

सफाई व्यवस्था ठप, ग्रामीणों ने जताया विरोध

Sat, 25 Jun 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 25 Jun 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Knocked cleaning, villagers expressed opposition
गंदगी की समस्या को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लाक क्षेत्र के कई गांवों में सफाई कर्मियों की मनमानी के चलते ग्रामीणों को गंदगी की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों की शिकायत के बाद भी ब्लाक प्रशासन समस्या के प्रति पूरी तरह से अनभिज्ञ है।
विज्ञापन

साफ-सफाई की व्यवस्था से क्षुब्ध गरदहिया गांव के लोगों ने शनिवार को प्रदर्शन कर प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की है। गांव के तैय्यब, भोलू, फिरोज, सईद, रहमतुल्लाह, सब्बू, रामकरन आदि लोगों ने बताया कि कई महीनों से गांव में सफाईकर्मी नहीं आया है। इससे पता ही नहीं चल पा रहा है कि गांव में सफाईकर्मी की तैनाती है या नहीं।
विज्ञापन

इसका नतीजा है कि गांव में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। हर सड़क व गली में कचरे का ढेर जमा है। नालियां जाम हैं और पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गंदगी के चलते मच्छरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों में संक्रामक रोगों का फैलने खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर है। इस सम्बंध में बीडीओ चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। एडीओ पंचायत से संपर्क कर गरदहिया गांव की समस्या का निराकरण कराया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed