{"_id":"6459360803a6dc7add048965","slug":"khelo-india-university-games-torch-rally-will-be-held-in-the-district-on-21-and-22-siddharthnagar-news-c-7-1-157615-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 21 एवं 22 को जिले में रहेगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 21 एवं 22 को जिले में रहेगी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल रैली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेंस को सफल बनाये जाने के लिए बैठक करते डीएम संजीव रंजन,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली जिले 21 एवं 22 मई 2023 को रहेगी। मशाल रैली को सफल बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्थानीय संगठनों को जोड़ने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी कक्ष में हुई बैठक में जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से पांच जून 2023 तक किया जा रहा है। मशाल रैली दिनांक 21 मई 2023 की सायं जिले में आएगी तथा 22 मई 2023 को यहां से रवाना होगी। 22 मई को सुबह छह बजे से विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के छात्र व छात्राओं द्वारा रैली निकाली जाएगी।
उन्होंने जिला ओलम्पिक संघ, जिला खेल संघ, स्काउट गाइड, यूथ क्लब, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, स्पोर्ट्स क्लब एवं सामाजिक संस्थाओं को जोड़ते हुए सहयोग प्राप्त कर रैली को सफल बनाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद के केंद्र एवं राज्य सरकार से शासकीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षको, युवाओ, खिलाड़ियों व विशिष्ट नागरिकों को कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित करें।
विज्ञापन
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके झा, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री उपस्थित रहे।