फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Goddess shrines set up along the Lumbini road; devotees flock in until late at night

Siddharthnagar News: लुंबिनी मार्ग पर सजे देवी दरबार, देर रात तक उमड़े श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Goddess shrines set up along the Lumbini road; devotees flock in until late at night
- हाइडिल तिराहे से जीजीआईसी मोड़ तक उत्सव का माहौल, देर रात तक पंडालों में बनी रही चहल-पहल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र में दुर्गापूजा की रौनक बढ़ती जा रही है। शहर के लुंबिनी मार्ग पर सजे देवी दरबार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। रंगीन रोशनी, आकर्षक सजावट और मां दुर्गा की भव्य मूर्तियां लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं। रविवार देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने मां के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
हाइडिल तिराहे के पास श्रीश्री मां बेलहिया मां समिति की ओर से स्थापित मूर्ति के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पंडाल की साज-सज्जा और मां की आकर्षक मूर्ति लोगों का ध्यान खींच रही है। शाम होते ही यहां चहल-पहल बढ़ जाती है। श्रद्धालु मां के सामने शीश नवाकर आशीर्वाद मांग रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग चौराहे पर आदर्श कमेटी की ओर से स्थापित मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। रोशनी से सजे पंडाल में दर्शन के लिए परिवारों की भीड़ पहुंच रही है। बच्चे भी मूर्तिओं और सजावट को उत्सुकता से निहारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धार्थ तिराहे पर स्थापित मां की मूर्ति के दर्शन के लिए भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वहीं, जीजीआईसी मोड़ के पास मां शेरावाली की भव्य मूर्ति लोगों को आकर्षित कर रही है। लुंबिनी मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर सजे देवी दरबार से पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बना हुआ है। मां शेरावाली और मां काली की मूर्तिओं के दर्शन के लिए भी लोगों की आवाजाही जारी है।

शहर के हनुमानगढ़ी मंदिर में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालु दर्शन-पूजन कर रहे हैं। नवरात्र के अंतिम दिनों में मंदिरों और पंडालों में धार्मिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। आयोजन समितियां व्यवस्थाएं संभालने में जुटी हैं, जबकि पुलिसकर्मी भी प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed