{"_id":"56f6d46e4f1c1b192df14fee","slug":"khaira-has-entered-the-next-round-wins","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैरा ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैरा ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के खैरा बाजार में चल रहे आमंत्रण क्रिकेट कप प्रतियोगिता के लीग मैच में खैरा ने परिगंवा को 13 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
खैरा के कप्तान मुस्तकीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
खैरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम से हसन ने एक चौका व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 23 रन बनाया। ओपनर बल्लेबाज राजेश चौधरी ने दो चौके की मदद से 13 रन तथा उमेश ने छह रन बनाए।
जवाब में उतरी परिगवां टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद जीतेंद्र सहानी ने पारी को संभालते हुए 13 रन बनाए। इस तरह परिगवां की टीम निर्धारित ओवर में 65 रन ही बना सकी और खैरा ने 13 रन से जीत दर्ज की। खैरा की ओर से श्रवण ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच परिगवां के खिलाड़ी विजय यादव को छह विकेट लेने पर दिया गया। इस दौरान मंदीप पासवान, धु्रवपाल, अकरम खान, सुग्रीम यादव, प्रेमचंद्र यादव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।