फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khaira has entered the next round wins

खैरा ने जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया

Sat, 26 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
बढ़नी ब्लॉक के खैरा बाजार में चल रहे आमंत्रण क्रिकेट कप प्रतियोगिता के लीग मैच में खैरा ने परिगंवा को 13 रन से हराकर क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन



खैरा के कप्तान मुस्तकीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

खैरा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट पर 78 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम से  हसन ने एक चौका व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 23 रन बनाया। ओपनर बल्लेबाज राजेश चौधरी ने दो चौके की मदद से 13 रन तथा उमेश ने छह रन बनाए।


जवाब में उतरी परिगवां टीम की शुरुआत खराब रही।  ओपनर बल्लेबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए। इसके बाद जीतेंद्र सहानी ने पारी को संभालते हुए 13 रन बनाए। इस तरह परिगवां की टीम निर्धारित ओवर में 65 रन ही बना सकी और खैरा ने 13 रन से जीत दर्ज की। खैरा की ओर से श्रवण ने 2 विकेट लिए।  मैन ऑफ द मैच परिगवां के खिलाड़ी विजय यादव को छह विकेट लेने पर दिया गया। इस दौरान मंदीप पासवान, धु्रवपाल, अकरम खान, सुग्रीम यादव, प्रेमचंद्र यादव, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed