{"_id":"5fcbb2a58ebc3ecfc70bfd8b","slug":"keeping-law-and-order-a-priority-ig-siddharthnagar-news-gkp3757526149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून व्यवस्था दुरूस्त रखना प्राथमिकता: आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून व्यवस्था दुरूस्त रखना प्राथमिकता: आईजी
विज्ञापन
कपिलवस्तु कोतवाली में निरीक्षण करते आईजी अनिल कुमार राय।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून व्यवस्था ठीक रखना प्राथमिकता : आईजी
आईजी ने पुलिस लाइंस, मोहाना थाना और नेपाल सीमा का निरीक्षण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कानून व्यवस्था ठीक रखना प्राथमिकता में है, अपराध पर नियंत्रण करने के साथ ही लोगों के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आना चाहिए। यह निर्देश आईजी बस्ती अनिल कुमार राय ने पुलिस लाइंस के निरीक्षण के दौरान दिया।
डीआईजी ने पुलिस लाइंस में बैरक एवं मेस का निरीक्षण कर रिक्रूटों से वार्ता की। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सदर प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। ककरहवा प्रतिनिधि के अनुसार आईजी ने मोहाना थाना, ककरहवा पुलिस चौकी और ककरहवा सीमा का निरीक्षण किया। उन्होंने सीमा पर एसएसबी, कस्टम एवं सिविल पुलिस के बीच समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। सीमा क्षेत्र में बाहर से आने वाले लोगों की जांचकर कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान मोहाना थाना प्रभारी जयप्रकाश दुबे, शिवनारायन सिंह, सुशील राय, दिनेश यादव आदि मौजूद रहे। बर्डपुर प्रतिनिधि के अनुसार आईजी अनिल कुमार राय ने कपिलवस्तु कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रखरखाव का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने लंबित शिकायतों एवं विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। थाने के महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी कार्रवाईयों की जानकारी ली। इसके बाद अलीगढ़वा में नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कपिलवस्तु कोतवाल महेश सिंह और संजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।