फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kalash Yatra taken out with much fanfare for the consecration of life

Siddharthnagar News: प्राण प्रतिष्ठा के लिए धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा

Tue, 27 May 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out with much fanfare for the consecration of life
शहर के भीमापार में राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल श
सिद्धार्थनगर। शहर के स्वामी विवेकानंद वार्ड के भीमापार नई बस्ती आइटीआई काॅलेज के पास बने निर्मित राधा कृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा 30 मई को की जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल श्रद्धालु शहर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करते हुए जोगिया स्थित योगमाया मंदिर घाट से जल भरने के वापस मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन

राधाकृष्ण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कराने के लिए राजस्थान के उदयपुर के संतों का दल रविवार को ही यहां पहुंच गया है। मंगलवार को मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं का जत्था कलश यात्रा लेकर निकला जो शहर के सिद्धार्थ तिराहा, हायडिल तिराहा व सांड़ी तिराहा होते हुए जोगिया मंदिर पहुंचा। आयोजन समिति के सदस्य ने बताया कि बुधवार को देवताओं का आवाहन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर भ्रमण एवं देवताओं को मिलाप, शनिवार को पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में श्रद्धालु पवन उपाध्याय, प्रेम पांडेय, राजेश मणि, ओमप्रकाश मिश्र शामिल रहे। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed