फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jhuma listener society on 'Damad Mast Kalandar ...'

‘दमादम मस्त कलंदर...’ पर झूमा श्रोता समाज

Thu, 28 Dec 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 28 Dec 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Jhuma listener society on 'Damad Mast Kalandar ...'
निजामी बंधु ने जब ‘मेरे रश्के कमर...’ पेश ‌किया तो युवा श्रोता मस्ती से सराबोर हो गए। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। फिल्म रॉक स्टार फेम निजामी बंधुओं की कव्वाली ने कपिलवस्तु महोत्सव में बुधवार की रात को रंगीन बना दिया। ‘दमादम मस्त कलंदर...’ और ‘कुनफाया कुन...’ की धुन पर श्रोता समाज झूम उठा। वहीं, बंधुओं की ‘मेरे रश्के कमर तूने पहली नजर जो नजर से मिलाई, मजा आ गया...’ प्रस्तुति से युवा श्रोता मस्ती से सराबोर हो गए। आधी रात तक कव्वाली की मोहक धुनों से   उपस्थिति सराबोर होती रही।
विज्ञापन

जिला जेल के सामने बने भव्य पंडाल में निजामी बंधुओं ने रात सवा नौ बजे से निजामी बंधुओं की कव्वाली का दौर शुरू हुआ। ‘बना के तुझको मौला सौदा कर लिया हमने...’ और ‘अल्लाहू-अल्लाहू...’ की प्रस्तुति पर श्रोता झूमते रहे। अमीर खुसरो के सूफी गीत ‘छाप तिलक सब छीनी मोहसे नैना मिला के...’ पर  समां बांध दी। बजरंगी भाईजान फिल्म की कव्वाली ‘भर दो झोली मेरी या मुहम्मद...’ और जोधा-अकबर के गीत ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा दिल में समाजा...’ की प्रस्तुति पर श्रोता भी ताल से ताल मिलाते नजर आए।
विज्ञापन

निजामी बंधुओं की टीम ने जब ‘मेरे रश्के कमर...’ की शुरुआत की तो मानो युवाओं की हसरत ही पूरी हो गई हो। ‘सांसों की माला पर संवरु पी का नाम...’, ‘कुनफाया कुन...’ और ‘दमादम मस्त कलंदर...’ से माहौल को पूरी तरह सूफियाना रंग में डूबो दिया। इससे पहले जिला जज राजेंद्र प्रसाद व डीएम कुणाल सिल्कू ने कव्वाली नाइट की शुरुआत की। इस मौके पर सांसद जगदंबिका पाल, सदर विधायक श्यामधनी राही, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, पीडी संतराम, डीडीओ सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed