फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jalkari-Athkonian link road dilapidated, need of repair

Siddharthnagar News: जलकरी-अठकोनियां संपर्क मार्ग जर्जर, मरम्मत की दरकार

Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Jalkari-Athkonian link road dilapidated, need of repair

विज्ञापन
26 जुलाई 2014 को देखभाल के लिए पीडब्लूडी को किया गया था हस्तानांतरित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खुनुवा क्षेत्र में सीमावर्ती बगहवा चौराहे से जलकरी अठकोनियां संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है। डेढ़ किमी लंबे इस मार्ग का निर्माण वर्ष 2005 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चेतरा माइनर की दक्षिण पटरी से सटे हुआ था। इस मार्ग के रखरखाव के लिए पीडब्लूडी को 26 जुलाई 2014 को हस्तानांतरित कर दिया गया।
सपा नेता आदित्य प्रकाश मिश्रा, प्रधान प्रतिनिधि बहरैची बाबा, भोला, चंद्रशेखर, राजेश मिश्रा, जयराम पाल, राम शंकर पाल, भीखन, नजाबुद्दीन, रणजीत गिरी, रजनीश मिश्रा ने बताया कि जब से प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को रखरखाव को हैंड ओवर हुआ है तब से इस सड़क के मरम्मत तक का काम ही नहीं हुआ है। इससे सड़क गड्ढे में बदल गई है। इस सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे व राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है। विभाग के जिम्मेदारों का ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्लूडी जेई अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि बगहवा-अठकोनियां संपर्क मार्ग के जर्जर होने की जानकारी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमएसवाई) द्वारा संपर्क मार्ग विभाग को हस्तांतरण का बोर्ड तो लगा दिया गया है, लेकिन विभाग के अभिलेख में इसके मरम्मत का कोड नहीं मिल रहा है जिससे उस सड़क की मरम्मत का कार्य नहीं हो पा रहा है। जल्द ही पीएमएसवाई विभाग से संपर्क कर इस समस्या के निदान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed