फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It is essential to connect the future generation with the ideas of great figures.

Siddharthnagar News: भावी पीढ़ी को महापुरुषों के विचारों से जोड़ना जरूरी

Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
It is essential to connect the future generation with the ideas of great figures.
सिद्धार्थनगर। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान किया और गांधी-शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि शास्त्री ने सादगी और राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने स्वच्छता पर जोर देते हुए कहा कि भावी पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के सिद्धांतों और विचारों से जोड़ना चाहिए।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व गौरव श्रीवास्तव और एडीएम न्यायिक डॉ. ज्ञानप्रकाश ने भी गांधी और शास्त्री के विचारों पर प्रकाश डाला। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने गीत प्रस्तुत किया। संचालन प्रेमसागर चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम
जिला न्यायालय में जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय की अध्यक्षता में गांधी-शास्त्री जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ लोगों को विधिक सहायता की जानकारी दी गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर पॉक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। सिद्धार्थ लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक और प्रभात फेरी के माध्यम से बच्चों के अधिकार और लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। विधिक साक्षरता शिविर में पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों के बारे में बताया गया।


थानों में भी मनाई गई जयंती
जिले के सभी थानों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी और शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों को दोनों महापुरुषों के जीवन और योगदान की जानकारी देते हुए सत्य, अहिंसा, सद्भाव और राष्ट्रसेवा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed