फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   It drizzled intermittently throughout the night, the weather was pleasant.

Siddharthnagar News: रुक-रुककर पूरी रात हुई बूंदाबांदी, मौसम हुआ सुहाना

Mon, 16 Jun 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
It drizzled intermittently throughout the night, the weather was pleasant.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। रविवार की रात से शुरू हुई बूंदाबांदी सोमवार सुबह भी जारी रही। जानकार इस बूंदाबांदी को खरीफ की फसल के लिए अनुकूल मान रहे हैं। बीते कई सप्ताह से कड़ी धूप व उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों ने रविवार की रात से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी से राहत की सांस ली है।
इस बारिश से अचानक मौसम में आए बदलाव के चलते मौसम सुहावना हो गया है। बारिश के चलते बीज की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है। दुकानों पर पहुंचे वे किसान रहे, जिन्होंने अभी तक बेहन नहीं डाला है। वह शीघ्र ही बेहन डालना चाहते हैं। यही नहीं जिन किसानों ने बेहन डाल रखा है। वह मौसम के अनुकूल होने के कारण बेहन में उर्वरकों के लिए पहुंच रहे हैं। कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह का कहना है कि यह हल्की बारिश भी डाली गई बेहन के लिए काफी फायदेमंद है।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में आई गिरावट
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में सोमवार की सुबह में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। साथ ही उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। दूसरी तरफ तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर 35 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दो दिनों में फिर से तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में सोमवार की सुबह सबेरे से ही आसमान में काली घटाएं छा गईं। पहले बदली और तेज हवा चलने के बाद 8:00 बजे से हल्की और बाद कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश से राहत मिली है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से घटकर अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed