{"_id":"66a2b576b43b81b8ac0f9595","slug":"investigation-team-inspected-shops-started-closing-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-121431-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जांच टीम ने किया निरीक्षण, बंद होने लगीं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जांच टीम ने किया निरीक्षण, बंद होने लगीं दुकानें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। कठेला बाजार व संग्रामपुर चौराहे पर स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के पहुंचने से प्राइवेट चिकित्सकों व दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। अधिकांश अपनी दुकानों को बंद कर इधर-उधर छिप गए। पूर्व में हुई शिकायत पर एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्य, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बृहस्पतिवार को संग्रामपुर व कठेला बाजार में दवा विक्रेताओं व प्राइवेट चिकित्सकों के यहां औचक निरीक्षण किया। कई प्राइवेट चिकित्सक भी क्लीनिक बंद कर चलते बने। डॉ. राजाराम क्लीनिक कठेला बन्द मिला। सूर्यांश अस्पताल की जांच करने पर रजिस्ट्रेशन मिला। लेकिन क्लीनिक के रजिस्ट्रेशन में दिये गये स्टाफ मौके पर नहीं मिले। इसी तरह संग्रामपुर में रफीक मेडिकल स्टोर के मालिक अपना लाइसेंस नहीं दिखा पाए। इस संबंध में सीएचसी इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि रफीक मेडिकल स्टोर के खिलाफ कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को लिखा गया। सूर्यांश अस्पताल व डॉ. राजाराम क्लीनिक के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।