फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   investigation start

स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध जेडी ने शुरू की जांच

Sun, 08 Sep 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
investigation start
सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ शासन को लिखा था पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ ने सिद्धार्थनगर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके मिश्रा की शिकायत पर कार्यालय में तैनात प्रयोगशाला सहायक ग्रामीण व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के खिलाफ अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बस्ती को पत्र भेज निष्पक्ष जांच के लिए कहा है।

सीएमओ डॉ. आरके मिश्रा ने अपने शिकायती पत्र में लिखा था कि अनिल कुमार सिंह कर्मचारी होते हुए भी ठेकेदारी में लिप्त हैं, यही नहीं वह जबरन कार्यालय को अपने दबाव में रखते हैं। महानिदेशक ने एक सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। संयुक्त निदेशक सीके शाही ने बताया कि तीन बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया है। अब तक जवाब नहीं मिला है। अगर जल्द ही जवाब नहीं मिलता है तो यह मान लिया जाएगा कि वह दोषी है। अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक कर्मी द्वारा एएनएम की नियुक्ति के समय रकम की मांग की जा रही थी। इसका विरोध मैंने कर्मचारी संघ का अध्यक्ष होने के नाते किया। इसी के विरोध के कारण मेरे खिलाफ साजिश रचकर शिकायत की गई है। सारे आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed