फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Instruct executing institutions

कार्यदायी संस्थाओं को हिदायत

Fri, 22 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त पीके सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली 83 योजनाओं के जिले में प्रगति की समीक्षा की। ज्यादातर योजनाएं ए-श्रेणी में थी। इन पर तेजी से काम चल रहा था। 14 योजनाएं डी-श्रेणी में पाई गई।
विज्ञापन


संबन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने की हिदायत देते हुए मंडलायुक्त ने वित्तीय सत्र की समाप्ति से पहले पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक में मंडलायुक्त ने पिछली मंडलीय समीक्षा बैठक का हवाला देते हुए कार्यदाई संस्थाओं के लिए तय की गई सितंबर-अक्टूबर की डेडलाइन वाली योजनाओं की प्रगति के बारे में जवाब मांगा।
विज्ञापन


सीडीओ को निर्देशित किया कि जिले में काम कर रही सभी कार्यदाई संस्थाओं की प्रगति, समय सीमा, धन आवंटन, रिवाइज एस्टीमेट आदि की रिपोर्ट लेकर समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन विभागों के कार्यों को कार्यदाई संस्थाओं ने पूरा नहीं किया गया है, उस संस्था के खिलाफ प्रतिकूल दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्रवाई की जाएगी।

मंडलायुक्त ने बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के विद्यालय भवन निर्माण, खेसरहा में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के भवन निर्माण, पोस्र्टमार्टम भवन, आम आदमी बीमा योजना के लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों में धन के वितरण कार्यों की प्रगति, 2014-15 में डा.राममनोहर लोहिया गांवों में आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति, हैंडपंप, इंदिरा आवास के बारे में भी जानकारी ली।

व्यापार कर वसूली की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे बढ़ाने का निर्देश दिया। जलनिगम की ओर से तैयार किए सात वाटर टैंकों के कनेक्शन 31 जनवरी तक पूरा करने के लिए एक्सईएन बिजली विभाग को निर्देशित किया।


बैठक में डीएम डा.सुरेन्द्र कुमार, सीडीओ अखिलेश तिवारी, एडीएम पीके जैन, एसडीएम आरआर प्रजापति, सीएमओ डा.जीसी श्रीवास्तव, पीडी पीके पांडेय, संयुक्त विकास आयुक्त एनएन राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed