{"_id":"620fd819c0026347562ef006","slug":"inspection-of-booth-siddharthnagar-news-gkp4273787192","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों मिली कमियां, दूर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों मिली कमियां, दूर करने के निर्देश
विज्ञापन
डुमरियागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोखवां का निरीक्षण करते बीडीओ अमित सिंह। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों मिली कमियां, दूर करने के निर्देश
- बीडीओ ने क्षेत्र के कई बूथों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। बीडीओ अमित सिंह ने बृहस्पतिवार को विधानसभा चुनाव को लेकर कई बूथों का निरीक्षण किया। परिषदीय स्कूलों में बने बूथों पर शौचालय में गंदगी और साफ -सफाई का अभाव मिला। एडीओ पंचायत और सचिव को कमियों को दो दिन में दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
बीडीओ अमित सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय महोखवां में कक्षा आठ के छात्रों को गणित भी पढ़ाया। बीडीओ ने ग्राम पंचायत महोखवां, चकमझारी, बिलवट, तुरकौलिया तिवारी, मेंही हरदो आदि गांव के स्कूलों पर बने बूथों का निरीक्षण किया। बीडीओ ने विधानसभा में चयनित विकासखंड के 50 मॉडल बूथों के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को समस्त तैयारियां पूर्ण कर लेने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश गुप्ता, सचिव हरिशंकर सिंह, अभिषेक सिंह, अभिषेक तिवारी आदि मौजूद रहे।