फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Innocent rapper junkie after one month

मासूम से रेप करने वाला नशेड़ी एक माह बाद धराया

Sun, 09 Apr 2017 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 09 Apr 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
Innocent rapper junkie after one month
arrest accused - फोटो : Vishnu Sharma
नई दिल्ली। राजधानी में छोटे मासूम बच्चों को सड़क पर अकेले खेलने भेजना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका नमूना गोविंदपुरी इलाके में देखने को मिला। होली वाले दिन गत 13 मार्च को शराब के नशे में धुत एक युवक ने छह साल की मासूम के साथ ग्रामीण सेवा में ले जाकर दुष्कर्म किया। देर रात को खून से लथपथ मासूम इलाके में मिली। फौरन उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन

मामला दर्ज पुलिस आरोपी की पहचान व तलाश करती रही। करीब एक माह बाद किसी तरह पुलिस आरोपी तक पहुंची, उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव हरकौली, उदयपुर, सिद्धार्थ नगर, यूपी निवासी मंतराम उर्फ मंतरा (32) के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ गोविंदपुरी में रहती है। पिता एक चाय की दुकान पर काम करते हैं। गत 13 मार्च शाम को मासूम घर के पास से खेलते हुए गायब हो गई। परिजन जब तक पुलिस के पास पहुंचे तक तक बच्ची खून से लथपथ मिल गई। मासूम को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तबीयत बेहतर होने के बाद मासूम ने पूछताछ के बाद बताया कि सुनसान जगह पर खड़ी ग्रामीण सेवा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के अलावा सभी सभी ग्रामीण सेवा चालकों से पूछताछ की गई। सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को ले जाते तो दिखाई दिया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। इधर ग्रामीण सेवा चालकों से पूछताछ के बाद भी कामयाबी नहीं मिल पाई।

बच्ची भी बस आरोपी का नाम मंतरा बता पा रही थी। इधर लोकल इंटेलीजेंस से पता चला कि होली वाले दिन से इलाके में रहने वाला मंतरा उर्फ मंतराम गायब है। छानबीन के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गोविंदपुरी से दबोच लिया। पूछताछ में के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि घटना वाले दिन वह नशे में था। नशे के दौरान ही वह बच्ची को बहला-फुसलाकर ग्रामीण सेवा में ले गया। वहां आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। बाद में वह फरार हो गया। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed