फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Initiative will be taken to provide speedy justice to the victim

पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने की होगी पहल

Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Initiative will be taken to provide speedy justice to the victim
पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाने की होगी पहल
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब थानों में फरियादियों को अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। जन संवाद दिवस कार्यक्रम के जरिए पीड़ित को थाने में विवेचक के सामने बुलाया जाएगा। पुलिस उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही मामलो का निस्तारण करेगी। यह कार्यक्रम माह के हर बुधवार को थानों में आयोजित होगा।
बढ़ते हुए अपराध के साथ ही पुलिस पर लापरवाही और एकतरफा कार्रवाई करने जैसे आरोप लगते हैं। वहीं पीड़ित न्याय के लिए दर-दर भटकता है। जांच करने वाले विवेचक पर जांच में गड़बड़ी करने जैसे आरोप लगते हैं। पुलिस इस प्रकार के आरोप से बचे और पीड़ित को न्याय मिले तथा लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण हो तथा अपराध करने वाले व्यक्ति को सजा मिले, उसके इसके लिए एडीजी जोन गोरखपुर की ओर से पहल शुरू की गई है।
विज्ञापन

थानों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पीड़ित के साथ ही मामले की जांच करने वाले विवेचक भी मौके रहेंगे। पूरी रिपोर्ट के साथ वह फरियादी करने वाले पीड़ित के समक्ष बैठेंगे। थानाध्यक्ष के सामने मामले में वार्ता होगी और उसका निस्तारण किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक बुधवार जिले के सभी थानों में आयोजित होगा। इसमें पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित थाने में पहुंचकर अपनी बात को रख सकेगा। साथ ही तात्कालिक घटनाओं के संबंध में भी वह कार्रवाई के लिए जनसंवाद कार्यक्रम में जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से दो प्रकार के अपराध को प्राथमिक से सुना जाएगा। महिला संबंधित अपराध, जिसमें अपहृता मुक्त नहीं हुई है, इसके अलावा संपत्ति से संबंधित मामले सुने जाएंगे। इसमें दो दिन पूर्व ही पीड़ित पक्ष को थाने पर आने के लिए बुलाया जाएगा। इसमें एएसपी, सीओ और प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहेंगे और समस्याओं को सुनेंगे। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि जनसंवाद दिवस कार्यक्रम का आयोजन थानों पर होगा। इस संबंध में थानों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed