{"_id":"65cbb152332d7a46fd02b20b","slug":"initiative-joint-meeting-to-be-held-on-delay-in-investigation-of-pending-complaints-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112851-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : लंबित शिकायतों की जांच में देरी पर होगी संयुक्त बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : लंबित शिकायतों की जांच में देरी पर होगी संयुक्त बैठक
Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विभिन्न ब्लॉकों में 74 शिकायतों की जांच में की जा रही हीलाहवाली अब नहीं चलेगी। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने शिकायतों की लंबित जांच पूरी करने के लिए नई पहल शुरू की है। उन्होंने जांच पूरी करने में आ रही अड़चने दूर करने के लिए जांच अधिकारी और संबंधित ग्राम पंचायतों के सचिवों की संयुक्त बैठक आयोजित की है। यह बैठक विकास भवन के आंबेडकर सभागार में 16 फरवरी को आयोजित होगी।
शिकायतों की जांच में नामित जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव पर अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने का हवाला देकर जांच लंबित किए हुए है। इस तरह के 74 शिकायतों की जांच जिले के सभी 14 ब्लॉकों में लंबित है। इनमें अधिकांश मामले एक वर्ष से अधिक समय के हैं, जिनकी जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इनमें पांच वर्ष पुराने शिकायतों की लंबित जांच भी शामिल है, जैसे बांसी ब्लॉक के सोनखर गांव निवासी महमूद अली की ओर से 27 नवंबर 2019 में की गई शिकायत की जांच अब तक लंबित है। ऐसे ही वर्ष 2020, 21 और 22 में की गई कई शिकायतों की जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए भटक रहे हैं।
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि बैठक में शिकायतों की लंबित जांच की समीक्षा की जाएगी। जिसमें ग्राम पंचायत सचिव की ओर से अभिलेख उपलब्ध कराने अथवा सहयोग नहीं करने का मौके पर ही निदान किया जाएगा। जिससे संबंधित शिकायतों की लंबित जांच पूरी हो सके। इसमें हीलाहवाली करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी जाएगी।