फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Information about schemes and helplines to women in Khantara

Siddharthnagar News: खानतारा में महिलाओं को योजनाओं और हेल्पलाइन की जानकारी

Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Information about schemes and helplines to women in Khantara
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के खानतारा गांव में शुक्रवार को मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल और महिला सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता लेने और साइबर ठगी से बचने के उपाय भी बताए गए।
विज्ञापन

महिलाओं को 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वीमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उपनिरीक्षक राम शब्द यादव, हेड कांस्टेबल रमेश सिंह, कांस्टेबल कयूम अंसारी, आनंद कुमार, महिला आरक्षी बरखा रावत और अंजलि वर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed