{"_id":"65db98ba8fe54ac29f0fc0c7","slug":"information-about-religious-conversion-police-reached-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113405-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन कराने की सूचना, पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन कराने की सूचना, पहुंची पुलिस
Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ में महिलाओं ने बताया सत्संग के लिए आईं
संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। लोटन कोतवाली क्षेत्र के नेपाल सीमा पर स्थित भुसौला अदाई गांव में रविवार को नेपाल से आकर कुछ लोग महिलाओं के साथ बैठे हुए थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां एक घर में 20 से अधिक की संख्या में महिलाएं मिलीं। पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि सत्संग के लिए आई थीं।
क्षेत्र के भुसौला अदाई गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि एक व्यक्ति नेपाल से आता है और गांव में महिलाओं की बैठाकर सत्संग के नाम पर एक धर्म के बारे में बताता है उन्हें धर्म परिवर्तन करने के लिए प्रेरित करता है। नाम न छापने की शर्त पर एक आदमी ने बताया की वह चौरसिया नाम से प्रसिद्ध है और वह नेपाल सीमावर्ती तमाम गांवों में दूसरे धर्म का प्रचार करता है और लोगों को उस धर्म में शामिल होने के लिए प्रेरित करता है। रविवार को गांव के एक घर में महिलाओं को एकत्र किया था। इसी बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी।
मौके पर लगभग 20 की संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। मौके पर महिलाओं के अलावा कोई और नहीं मिली ना तो कोई धर्म से जुड़ी पुस्तक मिली। इस संबंध में एसओ लोटन विजय शंकर सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि हर रविवार को महिलाएं यहां इकट्ठा होकर भजन करती हैं। फिलहाल पुलिस के संज्ञान में आ गया है। इस पर नजर रखी जाएगी।