{"_id":"69bc47cd88dc00806600304a","slug":"information-about-cyber-crime-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155279-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: साइबर अपराध के बारे में दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: साइबर अपराध के बारे में दी गई जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। मिशन शक्ति के तहत कपिलवस्तु की पुलिस की ओर से बृहस्पतिवार को अलीगढ़वा सहित क्षेत्र के अलग- अलग गांव में महिलाओं और बेटियों को जागरुक किया गया। इसमें अपराध से बचाव, नए कानून तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरुक किया गया।
एसओ संतोष कुमार तिवारी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से कई कानून बनाए गए हैं। जरुरत पड़ने इसका प्रयोग कर सकती हैं। बेटियां निडर होकर पढ़ाई करें। कहीं कोई दिक्कत आती है तो बिना किसी संकोच के अपने माता पिता से पूरी बात कह सकती है और महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचित कर सकती है। पुलिस तत्काल समस्या का निदान करेगी। शिकायत करने वाले बेटी का नाम गुप्त रखा जाएगा।
कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, साइबर सुरक्षा तथा नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को संबल, निराश्रित मिशन शक्ति पुलिस टीम ने सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया। महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।