{"_id":"632372cdf5818951b77558dc","slug":"inflation-increasing-continuously-in-bjp-government-pandey-siddharthnagar-news-gkp450632825","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई : पांडेय
विज्ञापन
शोहरतगढ़ सपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाते विधायक माता प्रसाद पांडेय, अजय चौधरी व
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार में लगातार बढ़ रही महंगाई : पांडेय
शोहरतगढ़ में सपा ने चलाया सदस्यता अभियान
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया। विधायक माता प्रसाद पांडेय, जिलाध्यक्ष लालजी यादव व सपा नेता उग्रसेन सिंह ने लोगों को सपा की सदस्यता दिलाई।
विधायक माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सपा पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रही है। अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना है। प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि लोग सपा की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। इससे चुनाव में सपा को मजबूती मिलेगी।
प्रदेश सचिव व विधानसभा अभियान प्रभारी अजय चौधरी कहा कि सदस्यता अभियान नगर के सभी वार्डों व गांवों में चलाया जाएगा। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। आम आदमी घर का खर्च नहीं चला पा रहा है। मोदी सरकार ने महंगाई रोकने का वादा किया था, लेकिन, जो रसोई गैस सिलिंडर 400 रुपये में मिलता था, वह अब 1150 रुपये में मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हजारों की संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे हैं। इसी मजबूती से पार्टी इस जुमले बाज सरकार को आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। इस दौरान हरिनारायण यादव, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव, विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, बलराम चौरसिया, डब्लू सिंह, वकील खान आदि मौजूद रहे।