{"_id":"6543e3e797e43f3a8306832d","slug":"infant-body-found-near-brodge-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7619-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुल के पास गत्ते में मिला नवजात शिशु का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुल के पास गत्ते में मिला नवजात शिशु का शव
Thu, 02 Nov 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के गौरी डीह गांव के पास बने पुल के नीचे एक अज्ञात शिशु का शव मिलने पर लगी लो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
मिश्रौलिया पुलिस ने गौरडीह गांव के पास सिकरी नाले के पुल से शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिश्रौलिया। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव के पास बने पुल के नीचे बृहस्पतिवार को एक गत्ते में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गौरडीह गांव के पास से गुजरने वाले सिकरी नाले के पुल के पास लोगों ने एक गत्ता देखा। करीब पहुंचे तो पता चला कि उस गत्ते में एक नवजात का शव था। देखने में प्रतीत हो रहा था कि रात में उसका जन्म हुआ होगा।
लोग यह भी चर्चा करते हुए दिखे कि हो सकता है कि जब बच्चे को लेकर रखा गया हो तो, वह जीवित रहा और बाद में दम तोड़ दिया हो। नहीं तो कोई भी व्यक्ति नवजात की मौत होने पर उसे खुले में नहीं फेंकता। बल्कि उसे लोग दफन कर देते हैं।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। शव को गत्ते से बाहर निकलवाई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात नवजात का शव मिला है। लिखा-पढ़ी करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।