{"_id":"6544d79154782f22cd02987a","slug":"indian-jewelery-businessman-arrested-by-nepal-police-in-nepal-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal News: भारत के आभूषण कारोबारी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal News: भारत के आभूषण कारोबारी को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आई ये वजह
Fri, 03 Nov 2023 04:50 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Nov 2023 04:50 PM IST
सार
मोरांग के पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-11 पिचरा में पशुपति ज्वेलर्स पर छापेमारी के दौरान अवैध सामग्री और सोने चांदी से बने आभूषण बरामद किया गया। आंतरिक राजस्व निदेशक स्तर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमा से सटे नेपाल के विराटनगर पुलिस ने शुक्रवार को सोना चांदी का कारोबार करने के आरोप में भारतीय मूल के एक आभूषण कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस की टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई।
विज्ञापन
नेपाल के विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी 11 पिचरा में एक आभूषण की दुकान पर शुक्रवार को पुलिस, राजस्व, प्रशासन और सीमा शुल्क कार्यालय की एक टीम ने छापा मारा। मौके से लगभग 20 किलो सोने और चांदी के आभूषणों के साथ मालिक विश्वजीत जाना को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बरामद आभूषणों में अधिकतर चांदी के हैं। कोशी राज्य पुलिस कार्यालय मोरांग जिला पुलिस कार्यालय, आंतरिक राजस्व कार्यालय, सीमा शुल्क कार्यालय और जिला प्रशासन कार्यालय की एक संयुक्त टीम सोने की दुकान पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि जब्त किए गए सोने और चांदी के बाबत कोई वैध कागजात ज्वैलर नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
मोरांग के पुलिस अधीक्षक दीपक पोखरेल ने बताया कि विराटनगर मेट्रोपॉलिटन सिटी-11 पिचरा में पशुपति ज्वेलर्स पर छापेमारी के दौरान अवैध सामग्री और सोने चांदी से बने आभूषण बरामद किया गया। आंतरिक राजस्व निदेशक स्तर से जांच कराई जा रही है। ज्वेलर्स के यहां से जब्त माल का वजन करने के बाद जब्ती का वास्तविक ब्योरा आएगा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान विश्वजीत है जो भारत से अवैध रूप से सीमा शुल्क से बचकर आभूषण और सामान बेच रहा है। बरामद आभूषण में सोने चांदी के कंगन, प्लेट, सोने की अंगूठी, लैंप, लोटा, भगवान की मूर्तियां, टीकादानी आदि सामान बरामद हुआ है। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।