फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indian arrested with 362 grams of brown sugar from Nepalgunj

Siddharthnagar News: नेपालगंज से 362 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ भारतीय गिरफ्तार

Wed, 19 Feb 2025 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Indian arrested with 362 grams of brown sugar from Nepalgunj
खुनुवां। अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ बुधवार को एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का नाम विशाल अहमद है। जो भारत के बहराइच उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 362 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। ब्यूरो के एक अधिकारी का कहना है कि ब्राउन शुगर की यह बड़ी मात्रा है। ब्राउन शुगर, जिसे एक मिलीग्राम के हिसाब से खरीदा और बेचा जाता है। अब बड़ी मात्रा में जब्त की गई है। ब्यूरो के प्रवक्ता एसपी नारायण अधिकारी ने बताया कि उनके पास से 362 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई। फिलहाल एक ग्राम ब्राउन शुगर की बाजार में कीमत 8 से 10 हजार रुपये है। करीब 35 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की गई है। अहमद नशे का आदी होने के साथ-साथ तस्कर भी है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कोटेश्वर की टीम को सूचना मिली कि वह नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed