फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   India gave yoga to the world

भारत ने विश्य को दिया योग : डॉ. हरीश

Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 12 Jun 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
India gave yoga to the world
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने गांव के लोगों को किया जागरूक। 
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के शिक्षकों ने विश्व योग दिवस के मौके पर रविवार को गांवों में जाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने दिबियापुर तथा नोनहवा के लोगों को योग का महत्व बताया और 21 जून को विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले योग शिविर में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा की सबसे बड़ी उपलब्धि योग है। यह विश्व भर में भारत की अनूठी देन है। हमारे ही देश के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया है। अत: हमारी बड़ी जिम्मेदारी है कि योग मात्र ऋषि-मुनियों तक सीमित न हो अपितु जन-जन को इसका उपयोग और लाभ बताया जाएं। जाति, धर्म, क्षेत्र, देश, काल आदि की सीमाओं से परे यह मनुष्य के उत्तम स्वास्थ्य की कुंजी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 जून को सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय परिसर, कपिलवस्तु स्तूप तथा भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अलीगढ़वा में प्रात: सात बजे से अलग-अलग योग दिवस मनाया जाएगा और वहां प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतीश जयसवाल, राजकमल यादव, सन्तोष यादव, सन्तोष कुमार व अश्विनी जयसवाल सहित कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed