फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Indent to SDM on inaction of purchasing centers

क्रय केंद्रों की निष्क्रियता पर एसडीएम को मांगपत्र

Fri, 04 Dec 2020 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Indent to SDM on inaction of purchasing centers
क्रय केंद्रों की निष्क्रियता पर एसडीएम को मांगपत्र
विज्ञापन

सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष ने आवाज उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष चमनआरा राईनी ने किसानों के साथ शुक्रवार को तहसील कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने सरकारी धान खरीद केंद्रों को छलावा बताते हुए किसानों की परेशानी दूर कराने की मांग कीं। प्रभारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। समर्थन मूल्य पर ही आढ़तियों द्वारा भी धान खरीद किए जाने की मांग कीं।

चमनआरा ने कहा कि सरकार की ओर से लागू समर्थन मूल्य वर्तमान में किसानों के लिए दूर की कौड़ी है। सरकारी क्रय केंद्र प्रभारी बोरों की कमी और जगह के अभाव का रोना रो रहे हैं। अधिकांश केंद्रों पर धान की खरीद पूरी तरह ठप है। ऐसे में किसान अपनी उपज निजी खरीदारों को बेचने को मजबूर हैं। जिससे उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिल रहा। गरीब किसान अपनी उपज 1100 से 1400 में बेचने को मजबूर हैं। जबकि सरकार को चाहिए कि जो समर्थन मूल्य लागू किया गया है वह सरकारी क्रय केंद्र सहित प्राइवेट लाइसेंसी पर भी लागू करे। समर्थन मूल्य के अनुसार उपज नहीं लेने पर उन पर कार्रवाई की जाए। उनके साथ किसान शाकिर अली, पप्पू यादव, दयाशंकर पांडेय, बाबू लाल, राशिद अली, हीरालाल यादव, राधेश्याम, गीता, लक्ष्मीकांत, रामबसारत और रामजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed