{"_id":"69c045506c7575f89508b6bb","slug":"increased-number-of-patients-with-fever-and-cold-advised-to-take-preventive-measures-with-medication-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155388-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुखार, जुकाम के रोगियों की बढ़ी संख्या, दवा के साथ बचाव की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुखार, जुकाम के रोगियों की बढ़ी संख्या, दवा के साथ बचाव की दी सलाह
Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकराहरा में मरीज देखती डाॅ. तैय्यबा। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को जन आरोग्य मेला आयोजन किया गया। इसमें बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। स्वास्थ्य परीक्षण करके मरीजों को दवा दी गई। उन्हें मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। ठंडी वस्तु के सेवन से बचने के लिए कहा गया। इसके साथ ही गंभीर रोगियों को हायर सेंटर पर दिखाने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से अभी परेशानी और बढ़ेगी, इसलिए बचाव बेहद जरूरी है।
ढेबरुआ प्रतिनिधि के अनुसार, बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले अकराहरा, भुतहवा और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेलों में रविवार को बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। इन स्वास्थ्य मेलों में कुल 67 मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया, जहां चिकित्सकों ने उनकी जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। आरोग्य मेलों में पहुंचे मरीजों में ज्यादातर बदलते मौसम के कारण होने वाली बीमारियों से पीड़ित थे। इनमें वायरल बुखार, सांस फूलना, कमर दर्द, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और चक्कर आने जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीज अधिक संख्या में थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अकरहरा में सबसे अधिक 25 मरीजों ने अपना इलाज करवाया। वहीं, भुतहवा स्वास्थ्य केंद्र पर 24 और मोहनकोला स्वास्थ्य केंद्र पर 18 मरीज पहुंचे और चिकित्सकों से परामर्श लिया। बढ़नी पीएचसी के अधीक्षक अविनाश चौधरी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोग्य मेलों में आए हुए सभी मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी है।
धेंसा प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लॉक यूपीएचसी पकड़ी में सीएससी अधीक्षक नौगढ़ डॉ. अनूप कुमार जायसवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्र पर आने वाले मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और बीमारी से बचाव का तरीका भी बताया जाए। उक्त केंद्र पर 36 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान सीजनल बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या अधिक रही। आरोग्य मेले में पहुंचने वाले मरीजों को डॉ. राकेश कुमार ने विशेष सतर्कता बरतने के साथ सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी। आरोग्य मेले में तेज बहादुर, संदीप, आनंद मिश्र, राहुल, पुष्कर सिंह सहित 26 मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, बदलते मौसम में पेट संबंधी मरीज और बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। क्षेत्र में एक दिन पूर्व हुई बारिश के बाद उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोसियारी पर तैनात डॉ. सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि 25 लोगों को परामर्श के साथ दवाई दी गई, जिसमें पेट संबंधी और बुखार की दवा देने के साथ बचाव के तरीके भी बताए गए। चिकित्सक ने बताया कि हल्के बुखार को नजरअंदाज न करें नहीं तो यह टाइफाइड और मलेरिया में बदल सकता है, जिससे इलाज लंबा हो सकता है।
-- -
बदलते मौसम ने बढ़ाई बीमारियां
बिस्कोहर। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। दोपहर तीन बजे तक कुल 79 मरीजों का इलाज किया गया। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और कमर व बदन दर्द की शिकायतों के साथ पहुंचे। मेले के दौरान चिकित्साधिकारी सीएचसी सिरसिया भनवापुर डाॅ. शैलेंद्र मणि ओझा ने पहुंचकर व्यवस्थाओं की जांच की और मरीजों से बात कर उनका हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य मेले में कमर दर्द की शिकायत लेकर आए नियाज अंसारी तथा दाद, कमर दर्द, पेट में सूजन व शुगर की शिकायत लेकर आईं उर्मिला, किताबुन्निशा, मंजू व चंद्रावती की जांच कर उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं। मेले में मौजूद आयुष संविदा चिकित्सक डाॅ. एससी शर्मा ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान फार्मासिस्ट राकेश चौधरी, धीरज राय आदि स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।
-- -
30 मरीजों के सेहत की हुई जांच
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी लालपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। डाॅ. पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवाएं दी। कुल 30 मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जिसमें शुगर, बीपी, पेट के साथ सांस फूलने की समस्या के साथ चर्म रोग और खांसी-बुखार के मरीज शामिल थे। संबंधित मरीज यहां पर आए। उन मरीजों की जांच कर उनको दवा देकर उचित सावधानी बरतने की सलाह दी गई।