फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   inami arrested

Siddharthnagar News: प्रशांत गुप्ता हत्याकांड में 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 05:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
inami arrested
फोटो- है
विज्ञापन

हत्या करके बोरे में लाश फेंके जाने के मामले में चल रहा था फरार

उसका पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के भीमापार के पास से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। प्रशांत गुप्ता हत्याकांड में फरार चल रहा 15 हजार का ईनामी मंगलवार को उसका पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे सदर थाना क्षेत्र के भीमापार पुल के पास से दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसओ उसका रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि २० फरवरी को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सजनी-पकड़ी मार्ग पर हत्या करके एक बोरे में एक युवक की लाश फेंकी गई थी। शव का पहचान सदर थाना क्षेत्र के साड़ी निवासी प्रशांत गुप्ता के रूप में हुई थी। प्रशांत गुप्ता की गुमशुदगी 18 फरवरी को थाने में दर्ज की गई थी। लाश मिलने के बाद हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू की गई तो इसमें प्रशांत की पूर्व प्रेमिका और उसका सहयोगी पकड़ा गया। प्रेमिका ने एक वीडियो बनाकर परेशान किए जाने को लेकर हत्या करने की बात स्वीकार किया था। इसमें दोनों को जेल भेज दिया गया था। जबकि तीसरा एक आरोपी सामने आया, जो इसलिए इस हत्याकांड में शामिल हुआ कि उसे संदेह था कि उसके करीबी के प्रशांत गुप्ता से संबंध हैं। केस दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। लगातार ठिकाना बदल रहा था। इसलिए पकड़ में नहीं आ रहा था। उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को सूचना पर सदर थाना क्षेत्र के भीमापार पुल के पास से आयुष उर्फ संगम मिश्र निवासी साहबगंज दरुआ बाजार थाना कोतवाली नगर गोंडा जनपद गोंडा को थाने पर लाकर पूछताछ किया गया। इसके बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पकडऩे वाली टीम में एसओ उसका रोहित उपाध्याय, एसओ प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह, एसआई चंद्रशेखर पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed