फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   In the eyes of the government, the district failed to download the Arogya Setu app.

शासन की नजर में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराने में जिला फिसड्डी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:01 PM IST
विज्ञापन
In the eyes of the government, the district failed to download the Arogya Setu app.
सिद्धार्थनगर। जनपद स्तर पर आरोग्य सेतु एप की डाउनलोडिंग के मामले में शासन की नजर में जिले की छवि अच्छी नहीं है। मुख्य सचिव की ओर से आए पत्र में सिद्धार्थनगर समेत 20 जिलों को फिसड्डी की श्रेणी में चिह्नित कर इन जनपदों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को शत-प्रतिशत अधीनस्थों के मोबाइल पर एप इंस्टाल कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंंद्र कुमार तिवारी की ओर से पत्र में निर्देश दिया गया है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए मोबाइल एप आरोग्य सेतु को शासकीय कार्मिकों, आमजन की ओर से व्यापक स्तर पर डाउनलोड कर प्रयोग कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में कई जनपदों में प्रशंसनीय कार्य हुआ है, पर सिद्धार्थनगर समेत गोंडा, बलिया, गाजीपुर, अयोध्या, लखनऊ, शाहजहांपुर, कौशांबी, अमेठी, बांदा, अंबेडकरनगर, एटा, हरदोई, बहराइच, औरेया, जौनपुर, वाराणसी, अलीगढ़, मऊ, झांसी में एप को डाउनलोड कराने के अभियान में कोई रूचि नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
चीफ सेक्रेटरी ने जिलाधिकारी को व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को डाउनलोड कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीएम दीपक मीणा ने एसपी, सीडीओ समेत सभी कार्यालयाध्यक्षों को पत्र भेजकर अधीनस्थ कर्मियों समेत आमजन से भी डाउनलोड करवाने के लिए पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed