फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   in sdm inpection 15 found absent

सीएचसी के निरीक्षण में 15 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले

Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
in sdm inpection 15 found absent
बेवां सीएचसी का निरीक्षण करते एसडीएम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएचसी के निरीक्षण में 15 स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले
विज्ञापन

बेंवा सीएचसी में एसडीएम ने प्रसूता गृह का जाना हाल, दवा, स्टॉक की जानकारी ली
कोविड वार्ड की तैयारी पूरी करने के लिए सीएचसी अधीक्षक को दिए निर्देश
अस्पताल परिसर में गंदगी देख जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा का एसडीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने प्रसूता गृह, ओपीडी, दवाओं के स्टॉक के साथ उपस्थिति रजिस्टर को भी चेक किया। इसमें 15 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ उन्होंने रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। एसडीएम ने अस्पताल परिसर में गंदगी देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने परिसर में डंप बिल्डिंग मैटेरियल को जल्द हटाने के लिए सीएचसी अधीक्षक को निर्देशित किया।
एसडीएम ने 10:15 बजे सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा बेंवा पहुंचे। 15 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो उन्होंने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी। इसके बाद कोविड से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और सीएचसी प्रभारी को समस्त तैयारियां पूरी कर लेने के लिए निर्देशित किया। ओपीडी में दवाओं का निरीक्षण किया। इसमें दवा के रखरखाव और एक्सपायरी डेट सही मिली। एसडीएम ने टीकाकरण के रखरखाव का जांच की तो सही मिला। कैंपस में साफ-सफाई का अभाव मिला। इसमें बिल्डिंग मैटेरियल का मलवा बाहर डंप किया हुआ मिला। उसे हटाने के लिए उन्होंने निर्देशित किया गया। प्रसूति गृह की जांच की। इसमें दिनांक एक जनवरी को चार, दो जनवरी को तीन डिलीवरी और तीन जनवरी को तीन डिलीवरी कराने की जानकारी दी गई। मौजूद स्टाफ ने बताया कि सभी को मेन्यू के अनुसार भोजन दिया जा रहा है। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां घोर लापरवाही मिली है। इसके जिम्मेदारों पर कार्रवाई को लेकर डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

ये स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित
बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एलटी कृष्ण गोयल पांडेय, एलटी राजेश कुमार, एलटी एलएस दिग्विजय पांडेय, बीएएम वीरेंद्र विक्रम सिंह, बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव, डीईओ अब्दुल कयूम, काउंसलर ज्योति श्रीवास्तव, एसएन सितारा भारती, नेपअ संतोष कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन मनोज कुमार, एलए दिनेश कुमार चौरसिया, एलएचबी बसंती देवी, एलएचबी रीता मधुकर, एलएचबी रीता गौतम और नेत्र सर्जन डॉ. एके सिंह अनुपस्थित मिल्रे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार को दी चेतावनी
डुमरियागंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बन रहे ड्रग वेयर हाउस के निर्माण की स्थिति एसडीएम प्रमोद कुमार ने जांची। जहां निर्माण कार्य में उन्हें भारी अनियमितता मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठेकेदार को चेतावनी दी। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा, डुमरियागंज में निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस की जांच की गई। इसमें ठेकेदार को कठोर चेतावनी दी गई कि गुणवत्ता के अनुसार मैटेरियल का प्रयोग करें। अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed