फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Illegal recovery of one and a half rupees was being done on every sack, case open in investigation

हर बोरी पर हो रही थी डेढ़ रुपये अवैध वसूली, जांच में खुला मामला

Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery of one and a half rupees was being done on every sack, case open in investigation
हर बोरी पर हो रही थी डेढ़ रुपये अवैध वसूली, जांच में खुला मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारतीय खाद्य निगम डिपो के केंद्रीय भंडारण केंद्र डुमरियागंज में पीडीएस खाद्यान्न की लोडिंग के साथ ही कस्टम चावल और गेहूं के उतारने में अवैध वसूली का मामला सामने आया है। डिप्टी आरएमओ की अगुवाई वाली जांच टीम को शिकायत की पुष्टि मिली। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को पत्र भेजकर ठेका निरस्त करने, डिपो प्रबंधक की ओर से बरती गई शिथिलता पर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।
डीएम को एफसीआई डुमरियागंज में खाद्यान्न लोडिंग के साथ ही कस्टम चावल, गेहूं के उतारने में ट्रक चालकों से ठेकेदार एवं मजदूरों की ओर से प्रति बोरी 1.50 रुपये अवैध वसूली की शिकायत मिली। उन्होंने डिप्टी आरएमओ राजीव कुमार पटेल की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम ने पाया कि कस्टम चावल, गेहूं कंसाइनमेंट की भारी मात्रा में एफसीआई की ओर से रिसीविंग काफी समय से लंबित थी, मौके पर रिसीव कराया गया।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के ठेकेदार से जुड़े लोगों ने बनाया कि पीडीएस ट्रकों की लोडिंग के लिए मजदूरों की ओर से 1.50 रुपये प्रति बोरी लिया जाता है। धनराशि न देने पर वाहनों को किनारे कर दिया जाता है जिससे सर्वाजनिक वितरण प्रणाली का कार्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो के मजदूरों ने भी ठेकेदार की ओर से अवैध धनराशि ली जाती है। इतना ही नहीं, क्र य गेहूं की अनलोडिंग पर 10 रुपये प्रति क्विंटल ट्रक चालकों से लिया जाता है। पीडीएस ट्रक की लोडिंग के लिए 75 पैसे प्रति बोरी दिया जाता है। डीएम ने प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग को भेजे हैंडलिंग ठेकेदार की ओर से पल्लेेदारों को पारिश्रमिक का भुगतान न करने, मजदूरों को प्रेरित कर अवैध डाला वसूली कराने के मद्देनजर ठेका निरस्त करने, एफसीआई डिपो सीडब्ल्यूयू डुमरियागंज के डिपो प्रबंधक के खिलाफ भी कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed