फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   If the parents are good then the children will also follow the path of righteousness

Siddharthnagar News: मां-पिता अच्छे तो बच्चे भी जाएंगे नेकी के रास्ते पर

Tue, 16 May 2023 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
If the parents are good then the children will also follow the path of righteousness
डुमरियागंज क्षेत्र के बसडीलिया गांव में शहीद-ए-आजम कांफ्रेंस को संबोधित करते प्रसिद्ध उलेमा मुफ
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम बसडिलिया स्थित आस्ताने शहीद ए मिल्लत में रविवार की रात शहीद-ए- आजम कांफ्रेंस में उलेमाओं व वक्ताओं ने पैगाम दिया। मुरादाबाद से आए हजरत अल्लामा मुफ्ती हम्माद रजा ने कहा कि वक्त का सही इस्तेमाल करने वाला एक कामयाब इंसान होता है। सबसे पहली सीढ़ी मां-बाप होते हैं, अगर बचपन में मां बाप का प्यार मिला तो वह बच्चे गलत कामों की तरफ नहीं जा पाते हैं। जब मां-बाप अच्छे होंगे तो बच्चे भी नेक होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजहबे इस्लाम शांति, प्रेम और भाईचारे का पैगाम देता है। इसको हमें लोगों तक पहुंचाना होगा। सैय्यद अब्दुल रब चांद बाबू बिल्हरी शरीफ फैजाबाद ने कहा कि शहीदे आजम कांफ्रेंस में जुटने का उद्देश्य यह है कि सभी लोग दीन की तरफ बढ़े और दुनिया को भी सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

अरबी कॉलेज उतरौला से आए मुफ्ती मसीहुद्दीन ने कहा कि आज नौजवान दीन से भटक रहा है, इसी वजह से वह परेशान भी है। मस्जिदों को आबाद करें और नेकी के रास्ते पर चलें। प्रोग्राम को हाफिज अरबाज फारुकी ने भी संबोधित किया, जबकि इससे पूर्व तिलावते कलाम पाक से कान्फ्रेंस की शुरुआत हाफिज कारी नावेद अहमद फारुकी ने की। इसके बाद खलीलाबाद से आए अमीर हमजा ने नेकी के रास्ते पर चलने की बातें की। जिया यजदानी बहराइच ने नात पाक से माहौल को काफी खुशनुमा बना दिया। नवीना शायर मोहसिन रजा ने भी अपना कलाम पेश किया। शहीद ए मिल्लत के उर्स में अकीदतमंदों ने चादर चढ़ाया और दुआएं मांगी। कांफ्रेंस को मौलाना मकसूद अकरम, मौलाना सफीक निजामी, कारी अबरार अहमद आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मकसूद अकरम व संचालन दिलशाद फारुकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed