{"_id":"66fc314fd3f222525807abd9","slug":"if-fees-were-not-deposited-then-children-were-made-to-sit-in-the-sun-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-125010-2024-10-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फीस जमा नहीं हुई तो बच्चों को धूप में बैठाया- शर्म ने सभी ने छिपाया अपना चेहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फीस जमा नहीं हुई तो बच्चों को धूप में बैठाया- शर्म ने सभी ने छिपाया अपना चेहरा
Wed, 02 Oct 2024 12:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:29 PM IST
सार
श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के प्रबंधक ने फीस के भुगतान न जो रुख अख्तियार किया, उसे देखने और सुनने के बाद ही कोई आक्रोशित हो जा रहा था। मंगलवार को सुबह जब विद्यालय में बच्चे आए। तो प्रबंधक ने फीस न जमा करने वाले बच्चों को विद्यालय के मुख्य गेट पर जाकर बैठने को कहा और फीस न जमा करने वाले इन बच्चों का वीडियो बनाकर उनके अभिभावकों को भेज दिया।
विज्ञापन
श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के गेट पर प्रबन्धक द्वारा विठाये गये बच्चे। वायरल वीडियो का स्क्रीनश
विस्तार
स्थानीय कस्बे के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक का अमानवीय कृत्य सामने आया है। यहां फीस नहीं देने पर बच्चों को धूप में बैठा दिया गया। बच्चे धूप से बचने के लिए सिर छिपाते नजर आए। विद्यालय के प्रबंधक यहीं नहीं रुके, उन्होंने न सिर्फ बच्चों को खरी-खोटी सुनाई। बल्कि खुद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो चर्चा का विषय बना है। इस मामले में डीआईओएस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
नगर पंचायत इटवा के श्यामराजी हाई स्कूल बरगदवा के प्रबंधक ने फीस के भुगतान न जो रुख अख्तियार किया, उसे देखने और सुनने के बाद ही कोई आक्रोशित हो जा रहा था। मंगलवार को सुबह जब विद्यालय में बच्चे आए।
विज्ञापन
तो प्रबंधक ने फीस न जमा करने वाले बच्चों को विद्यालय के मुख्य गेट पर जाकर बैठने को कहा और फीस न जमा करने वाले इन बच्चों का वीडियो बनाकर उनके अभिभावकों को भेज दिया। वीडियो बनाते समय
विज्ञापन
बच्चों ने शर्म वश अपना चेहरा छुपा लिया। जिसे स्पष्ट देखा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर प्रबंधक के इस कृत्य की हर कोई निंदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि धूप में बच्चों को नहीं बिठाना चाहिए।
विद्यालय प्रबंधक शैलेश त्रिपाठी ने कहा कि सोमवार को फीस न जमा करने वाले बच्चों को विद्यालय आने से रोक दिया गया था, लेकिन मंगलवार को वह बच्चे फिर आ गए और फीस जमा करने के लिए कहने पर उनका उत्तर नकारात्मक रहा। ऐसे में मात्र दो मिनट बच्चों को बाहर करके वीडियो बनाकर उनके अभिभावकों के पास भेज दिया गया, लेकिन इन्हीं अभिभावकों में किसी ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने कहा कि मामला संज्ञान में है। विद्यालय की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।