{"_id":"5fde290b8ebc3e40fd31475c","slug":"husband-and-his-father-arrested-in-dowry-murder-siddharthnagar-news-gkp377514325","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्यारोपी पति और ससुर गिरफ्तार
- भवानीगंज पुलिस ने भेजा जेल
- तेनुहार गांव में संदिग्ध हाल में हुई थी विवाहिता की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के आरोप में फरार पति और ससुर को भवानीगंज पुलिस ने शनिवार को सिलखोरा चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ भवानीगंज रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के तेनुहार गांव में 17 दिसंबर को संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत हो गई थी। कमरे में छत के कुंडे के सहारे उसका शव लटका मिला था। मृतका के पिता की तहरीर पर पति और ससुर पर देहज हत्या का केस दर्ज करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया था। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। शनिवार को सूचना मिली कि दोनों सिलखोरा चौराहे के पास मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पति अवधराम मोर्य और ससुर सुखई निवासी तेनुहार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पकड़ने वाली टीम में कोतवाल रवींद्र कुमार सिंह, एसआई शिवकुमार यादव, अमरनाथ राम, सुग्रीव प्रसाद चंद्रा, सिपाही राम शंकर पांडेय, नूर आलम, दिवाकर चौरसिया, इंद्रदीप आदि शामिल रहे।